फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 में दिवंगत अभिनेता इरफान पठान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड! देखें पूरी लिस्ट

Follow Us
Share on

साल 2020 सभी के लिए किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं रहा बता दें कि साल 2020 में जहां एक और पूरी दुनिया को कोरोनावायरस से जूझना पड़ा था। जिसने देश की गति को रोक दिया। वहीं इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बुरे दौर से गुजरने को मजबूर होना पड़ा था। लेकिन इंडस्ट्री के लिए सब से बड़ी छती भी इसी साल देखने को मिली। जब एक एक कर बॉलीवुड की कई महान हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह गई।

New WAP

irfan khan birthday

जिनमें ऐसे सितारों के नाम भी शामिल है जिन्होंने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बहुत ही नाम और शोहरत कमाई और आपने छोटे करियर में ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में बड़ी ऊंचाइयों को पा लिया था। लेकिन यह हमारे लिए ही दुर्भाग्य की बात है कि हम उन्हें बड़े पर्दे पर ज्यादा दिन तक नहीं देख सके जहां किसी ने अपनी बीमारी तो किसी ने अपनी आर्थिक स्थिति के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया इस क्रम में कई बड़े कलाकारों के नाम शामिल हैं।

हॉलीवुड में भी चला जलवा

irfan khan with award

तो चलो आज ऐसे ही एक कलाकार के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकरी का लोहा मनवाया है। जिन्हें भुलाना किसी के लिए भी संभव नहीं है। लेकिन ये हमारे लिए बड़ी दुखी करने वाली बात है कि वे हमारे बीच आज मौजूद नहीं है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की जिन्होंने अपनी अदाकारी से सभी को दीवाना बना दिया था। बॉलीवुड में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। जो काफी हिट रही। और इसके साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।

irfan khan with award1

वहीं उनकी दमदार अभिनय का फल अब उनको मिल रहा है। बता दें कि हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है। जिसका लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। वहीं 27 मार्च को 66 फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा की गई। इसमें बड़ी बात यह रही कि इस अवॉर्ड में दिवंगत अभिनेता इरफान खान को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। इस खबर ने इरफान खान के परिवार के साथ उनके फैंस के लिए भी बड़ी खबर रही।

New WAP

irfan khan with award2

वहीं इस अवॉर्ड में इरफान खान के साथ ही तापसी पन्नू को बेस्ट अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया। वहीं इस क्रम में कई कलाकार है। जिन्हें खिताब से नवाजा गया है।बता ते चले कि इरफान पठान को फिल्म अंग्रेजी ​मीडियम में शानदार परफॉर्मेंस ​के चलते बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। तो वहीं तापसी पन्नू को मूवी थप्पड़ के लिए।

देखें पूरी लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म- थप्पड़
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- इरफान खान (फिल्म- अंग्रेजी मीडियम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तापसी पन्नू (फिल्म- थप्पड़)
  • क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)
  • क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तिलोत्मा शोमे (फिल्म- सर)
  • सर्वश्रेष्ठ सवांद- जूही चतुर्वेदी (फिल्म -गुलाबो सिताबो)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ओम राउत (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
  • सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेता)- सैफ अली खान (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
  • सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेत्री)- फ़र्रुख़ जाफ़र (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)
  • सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स- गुलजार (फिल्म- छपाक)
  • सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम- फिल्म लूडो (प्रीतम)
  • सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर- राघव चैतन्य- एक टुकड़ा धूप (फिल्म- थप्पड़)
  • सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- असीस कौर- मलंग (मलंग)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन: रमजान बुलुट, आरपी यादव (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
  • सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स: प्रसाद सुतार (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूर ईई (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: कामोद खाराड़े (फिल्म- थप्पड़)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रॉडक्शन डिजाइन: मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
  • सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म- थप्पड़)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (फिक्शन): अर्जुन
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर च्वॉइस): देवी
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म ( नॉन फिक्शन): बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पीपुल चॉइस फॉर फॉर शॉर्ट फिल्म): पूर्ति सावरडेकर
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शॉर्ट फिल्म): अरनव
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: फराह खान (फिल्म- दिल बेचारा)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्रॉफी: अविक मुखोपाध्याय (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी: अनुभव सुशीला सिन्हा और मृण्मयी लगो (फिल्म- थप्पड़)
  • लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार: इरफान खान

Share on