साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा के रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चाओं का विषय रही है। बता दें कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फिल्म पुष्पा ने जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। उसके बाद रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में बड़ी ऊंचाइयों को हासिल करना चालू कर दिया है।

फिल्म पुष्पा के बाद अब हर तरफ रश्मिका मंदाना की चर्चाएं हो रही है। बता दें कि अभिनेत्री काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है। तो वह पहले से ही अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चाओं का विषय रही है। लेकिन अब वे अपनी अदाकारी में भी अब्बल दर्जे पर पहुंच चुकी है। यही कारण है कि उन्होंने पुष्पा की रिलीज और सक्सेस के बाद अपनी फीस को बढ़ा दिया है। आज उनके पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट मौजूद है।

लेकिन क्या आप जानते हैं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का किस अभिनेता को पसंद करती हैं। जिनपर उनका क्रश बना हुआ है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक फिल्म प्रमोशन के दौरान दी थी तो चलो आपको बताते हैं कि रश्मिका मंदाना का क्रश आखिर है कौन? उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान बताया था कि वे थलापति विजय को काफी ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि अभिनेता पहले से ही शादीशुदा है और 2 बच्चों के पिता है। इतना ही नहीं वे तकरीबन 47 साल के है। जबकि अभिनेत्री केवल 25 साल की ही है। लेकिन वे इसके वाद भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद करती हैं।

विजय थलापति विजय की बात करें तो वे साउथ इंडस्ट्री के बड़े कलाकार है। अपने अब तक के करियर में वे कई सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। बताते चले कि रश्मिका मंदाना इन दिनों जाने माने साउथ कलाकार विजय देवरकोंडा के प्यार में गिरफ्तार है। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन दोनों ने अपनी लव लाइफ के बारे में किसी को खुलकर नहीं बताया है।