1360 माचिस की तीलियों से युवक ने बनाया ऐसा विमान, जिसे देख नहीं हट रही लोगों की निगाह, खूब हो रही तारीफ

Follow Us
Share on

देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनको देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती है। आज हमारे बीच ऐसे बहुत से लोग मौजूद हैं। जिन्होंने अपने हुनर से सभी का दिल जीता है। और अपने टैलेंट के चलते काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज हम एक ऐसे ही युवा कलाकार की बात करने जा रहे हैं।

New WAP

Odisha-based Saswat Ranjan Sahoo

जो इन दिनों अपने हुनर के लिए काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं और उनके इस टैलेंट को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दरअसल, 8 अक्टूबर को देश में भारतीय वायुसेना की 89वीं की वर्षगांठ थी। जिसे हर साल भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश में मौजूद विमान अपना करतब दिखाते हुए नजर आते हैं। और अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हैं।

New WAP

इस मौके पर न्यूज़ एजेंसी ANI ने कुछ तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवा ने किस तरह काफी मेहनत और अपने हुनर से 1360 माचिस की तीलियों से एक विमान को तैयार किया है। जिसकी अब काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। बता दें कि ओडिशा के रहने वाले सास्वत रंजन साहू ने भारतीय वायुसेना दिवस पर अपने इस विमान को तैयार किया है।

बड़ी बात यह है कि इस विमान को बनाने के लिए सारस्वत को तकरीबन 5 दिनों का समय लगा और उन्होंने इसे बनाने के लिए 1360 माचिस की तीलियों का उपयोग किया है जो दिखने में हुबहू एक विमान के आकार का ही दिखाई देता है। यह ‘वेस्टलैंड वापिती’ विमान है। सारस्वत की द्वारा तैयार किए इस विमान की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।


Share on