12वीं पास गरीब लड़का जो अपने कारनामों से बनने जा रहा दूसरा एपीजे अब्दुल कलाम

Follow Us
Share on

अब्दुल कलाम को कौन नहीं जानता! अब्दुल कलाम भारत के महान वैज्ञानिक थे। वह भारतीय लोगों के दिलों में “जनता के राष्ट्रपति” “भारत के मिसाइल मैन” के रूप में हमेशा जीवित हैं। उन्होंने बहुत सारे आविष्कार किए। अब्दुल कलाम ने जो भारत को दिया शायद ही कोई दूसरा दे सकता है। लेकिन आज भी भारत में ऐसे युवा है जो कम उम्र में विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने में आगे आ रहे हैं। यदि व्यक्ति की सोच सकारात्मक है और वह यदि कुछ करने का संकल्प ले लेता है तो उसके लिए कठिन कार्य सरल हो जाता है।

New WAP

एक ऐसा बालक जो महज 12वीं पास है। अब्दुल कलाम की राह पर चल पड़ा यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है। लेकिन बिल्कुल सच है इस बालक ने केवल घर के सामान से अपनी प्रतिभा को निखार दिया। मथुरा का रहने वाला गौतम नाम का बालक जिसने 3 साल में मिसाइल का मॉडल बना डाला। देश की सीमाओं से दुश्मनों का सुरक्षित रखने के लिए मिसाइल बनाने का जुनून लेकर इस कार्य को सतत करते हुए, सिर्फ 3 साल में इसका मॉडल बना डाला। गौतम के अनुसार,” उसके बनाए मॉडल पर काम किया जाए तो वह अब तक की सब मिसाइलों को पीछे छोड़ सकता है”।

आईआईटी की तरह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बावजूद उन्होंने इस काम को पूरा करने में अपना सारा समय लगा दिया। गौतम की मां के अनुसार उसने,”अपने सपनों को मूर्त रूप देने के लिए पुरखों की सारी जमीन भी भेज दी और साहूकार से चार लाख का कर्ज भी लिया”। उसने कई विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से सहारा लेकर इसका मॉडल बनाकर तैयार किया इस मॉडल पर तैयार होने वाली मिसाइल एक बार में कई निशानों पर वार कर सकेगी। सेना के एक व्यक्ति ने कहा,”यह रिपोर्ट उसको डी आई डी ओ तक ले जानी होगी. तभी इस पर काम शुरू हो सकता है”।


Share on