फैसला: पांच राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

Follow Us
Share on

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। तीन तलाक के खिलाफ सबसे मुखर रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।

New WAP

5 नए राज्यपाल

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान भेजा गया है। वे कल्याण सिंह की जगह लेंगे। वहीं, आरिफ मोहम्मद खान को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर के रहने वाले पुराने कांग्रेस नेता आरिफ मोहम्मद खान ने शाहबानो प्रकरण में विरोध जताते हुए राजीव गांधी की सरकार से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

You May Like चिदंबरम को खलनायक बनाना चाहती है सरकार : उनके परिवार

वे वर्तमान राज्यपाल विद्यासागर राव की जगह लेंगे। तमिलनाडु भाजपा की अध्यक्ष तमिलसाई सुन्दरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सुन्दरराजन तेलंगाना में ईएसएल नरसिम्हन का स्थान लेंगी। वहीं, पूर्व केन्द्रीय श्रम मंत्री बंडारु दतात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

New WAP

यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उस राज्य में सेवा का मौका मिलेगा, जिसे भगवान का अपना देश कहा जाता है। यह मेरा भाग्य है कि मैं ऐसे देश में पैदा हुआ, जिसकी संस्कृति विविधतापूर्ण है। देश के उस हिस्से को जानने का यह मेरे लिए बेहतरीन अवसर है।

– आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, केरल

महाराष्ट्र में जो दायित्व मिला है, वह उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। मैं राज्यपाल महाराष्ट्र का बना हूं, लेकिन उत्तराखंडवासियों के लिए हमेशा सेवारत ही रहूंगा।

– भगत सिंह कोश्यारी, राज्यपाल, महाराष्ट्र


Share on