फिल्म शोले के मशहूर किरदार "कालिया" ने दुनिया को कहा अलविदा

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्म अभिनेता विजू खोटे का 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में निधन हो गया। शोले के कालिया के किरदार में हुए थे फेमस। विजू खोटे फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर चिराग सदा के लिए विदा हो गया। खोटे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उन्होंने आज अपने निजी निवास पर प्रातः अंतिम सांस ली।

New WAP

विजू के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। फिल्म जगत के साथ उनके चाहने वाले काफी दुखी है। खोटे ने शोले में कालिया का आईकॉनिक करेक्टर प्ले किया था। इस किरदार से खोटे ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी वह कालिया के किरदार से ही पहचाने जाते हैं।

विजू खोटे 1964 से फिल्म जगत से जुड़े थे, उन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया। शोले के अलावा अंदाज अपना अपना में निभाए किरदार के लिए भी जाने जाते हैं। शोले में गब्बर के साथ का प्रसिद्ध डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर तैरता है। गब्बर के साथ उनका प्रसिद्ध डायलॉग “तेरा क्या होगा कालिया” सबसे ज्यादा चर्चित है। फिल्म अंदाज अपना अपना में विजू के राबर्ट वाले किरदार को पसंद किया गया था। गलती से मिस्टेक हो गई डायलॉग आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

यह विजू खोटे के अभिनय की क्षमता ही थी, जो एक छोटे रोल के जरिए भी लोगों के दिलों में जादू कर गई। विजू खोटे के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपना दुख जता रहे हैं। शिवसेना नेता मनीषा ने भी ट्वीट कर विजू के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

New WAP

इसे भी पढ़े : –


Share on